खोज
हिन्दी
 

वैकल्पिक संगीत वाद्ययंत्रों के साथ रमणीय ध्वनि अनुभव

विवरण
और पढो
आज के कार्यक्रम में हम कुछ एसे असामान्य संगीत वाद्ययंत्रों के बारे में जानेंगे, जहां इस बात पर प्रकाश डाला जाएगा कि संगीत की प्रतिभा और मानव प्रतिभा ध्वनि उत्पन्न करने में सक्षम किसी भी वस्तु का उपयोग करके कैसे संगीत का निर्माण कर सकती है। प्रागैतिहासिक वाद्ययंत्रों का अध्ययन करने वाले विद्वानों के अनुसार, मनुष्यों द्वारा बनाए गए पहले संगीत वाद्ययंत्र लिथोफोन या पत्थर की झंकार हो सकते हैं। ये "आदिम" वाद्ययंत्र लगभग हर उस स्थान पर पाए गए हैं जहां पाषाण युग के मनुष्य रहते थे, अफ्रीका से लेकर दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अजरबैजान, इंग्लैंड, हवाई, आइसलैंड से भारत तक। डॉ. जीन-लूप रिंगोट एक पुरातत्वविद् और प्रागैतिहासिक संगीत के विशेषज्ञ हैं। आइए उन्हें देखते हैं कि वह लिथोफोन कैसे बजाते हैं।