विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
हमें भोजन और ऊर्जा चाहिए, इसलिए हमारा कुछ प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है, लेकिन सम्मानवश उसे न्यूनतम रखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि पृथ्वी पर लाखों चेतनशील प्रजातियों में हम केवल एक हैं, और उन्हें भी यहाँ रहने, फलने-फूलने और समृद्ध होने का उतना ही अधिकार है जितना हमें। सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन): “वीगन संदेशों को संसार भर में फैलाने के आपके समर्पण के लिए अत्यंत प्रेम, शुभकामनाओं और प्रशंसा सहित रॉनी ली तथा एनिमल लिबरेशन फ्रंट (एएलएफ़) को कृतज्ञतापूर्वक शाइनिंग वर्ल्ड कम्पैशन अवार्ड और 20,000 अमेरिकी डॉलर का विनम्र योगदान प्रदान करते हैं। ईश्वर आपको सदा आशीष दें और आपकी रक्षा करें।”











