विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, हमारे परमप्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन), यूक्रेन (यूरेन) के खार्किव में अग्रिम मोर्चे पर पशु-जनों को बचाने वाले समूह को करुणा के लिए शाइनिंग वर्ल्ड अवार्ड प्रदान करते हैं। न्यूज़ीलैंड ने चेताया कि देश की जलवायु “अनजान क्षेत्र” में प्रवेश कर रही है, जापान ग्रामीण समुदायों की सहायता के लिए अभिनव दूरस्थ रोबोटिक शल्य-प्रक्रिया का परीक्षण कर रहा है, स्पेन के समुद्र तटों से रोबोट सिगरेट के टुकड़े हटाते हैं, चीन में भू-भौतिकीय निरीक्षक ने सूझबूझ से गाड़ी रोककर यात्रियों को चट्टान खिसकने से बचाया, अमेरिका में अल्पसंख्यक और महिलाओं के स्वामित्व वाले स्टार्टअप ने पकाई गई वीगन फलियों की खुदरा बिक्री के लिए शुरुआती निवेश में 27.9 लाख अमेरिकी डॉलर जुटाए, और यूनाइटेड किंगडम में मानव बालों में उलझकर घायल हुए कबूतर-जनों को बचाया गया। प्रतिदिन व्यायाम से सभी को लाभ होता है, लेकिन वरिष्ठजनों को हर दिन चलने-फिरने के लिए प्रोत्साहित करना और भी महत्वपूर्ण है। आज मैं आपके साथ स्वास्थ्य संबंधी एक सुझाव साझा करना चाहता हूँ। एड़ी से पंजा सटाकर चलना एक सरल व्यायाम है, जो वरिष्ठजनों का संतुलन, समन्वय और स्थिरता सुधार सकता है। यह शारीरिक मुद्रा सुधारने, शरीर के निचले हिस्से को सुदृढ़ बनाने और जोड़ों की बेहतर कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। एड़ी से पंजा सटाकर चलने का सुरक्षित अभ्यास करने के लिए धीरे-धीरे चलें और पूरे व्यायाम के दौरान अच्छी मुद्रा तथा नियंत्रण बनाए रखने पर ध्यान दें। पहले सीधे खड़े हों और अपनी भुजाएँ बगल में सहज रखें या संतुलन के लिए उन्हें थोड़ा फैलाएँ। फिर अगला पैर इस तरह रखें कि उसकी एड़ी पिछले पैर की उँगलियों को छुए। इसके बाद अपना भार धीरे-धीरे और समान रूप से आगे ले जाएँ। अगला कदम लेते हुए पिछले पैर को आगे लाएँ और उसकी एड़ी दूसरे पैर की उँगलियों के ठीक सामने रखें। दिशा और मुद्रा बनाए रखने के लिए नीचे देखने के बजाय सामने देखें। इसे 10 से 20 कदम तक या जितने कदम वे सहजता से चल सकें, दोहराएँ। नियंत्रित कदमों के अभ्यास से वरिष्ठजन ऐसे कौशल विकसित कर सकते हैं, जो उनकी गतिशीलता और आत्मनिर्भरता बढ़ा तथा गिरने का जोखिम घटाते हैं। एड़ी से पंजा सटाकर चलना न केवल मस्तिष्क को सक्रिय करता है, बल्कि दैनिक गतिविधियों में आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।











