विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, जॉर्डन ने लेबनान की मदद करने के लिए एक और राहत काफ़िला भेजा। कैरिबियन और मैक्सिको की खाड़ी में विषैली समुद्री शैवाल की अत्यधिक वृद्धि से अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तबाह हुआ है, डच छात्रोंं ने केन्या के दूरस्थ क्षेत्र में सौर ऊर्जा चालित एम्बुलेंस का परीक्षण किया, अमेरिकी वस्त्र-देखभाल कंपनी ने रोज़मर्रा के कपड़ों के लिए ड्राई शैम्पू बनाया, और औलाक (वियतनाम) में चिकित्सकीय दल ने अत्यधिक ऊँचाई से गिरने पर गंभीर रूप से घायल बालक को बचाया, ऑस्ट्रेलियाई वीगन चीज़ ब्रांड ने अधिक प्रोटीन वाला चेडर-शैली वाले चीज़ के श्रेड्स पेश किए, और ताइवान (फ़ॉर्मोसा) के न्यू ताइपेई सिटी ने बिल्ली-जन आश्रय में पहला सरकारी शैक्षिक केंद्र खोला। इन स्वागतयोग्य आगंतुकों को स्वस्थ रखने में सहायक एक सुझाव प्रस्तुत है। गर्मियों में तापमान बढ़ने पर पक्षी- दोस्तोंं के दाना-पात्रों में भोजन ताज़ा और सुरक्षित रखने के लिए कुछ अतिरिक्त देखभाल चाहिए। गर्मियों के गरम मौसम में पक्षी-जन के दाना-पात्र अधिक बार साफ़ करें, ताकि फफूँद और रोगों का प्रसार रोका जा सके। सामान्य बीज-पात्र सप्ताह में कम से कम एक बार और हमिंगबर्ड-दोस्तोंं के पात्र सप्ताह में दो बार, अथवा अत्यधिक गरमी में हर दूसरे दिन साफ़ करें। दोबारा भरने से पहले पुराने बीज निकाल दें, विशेषकर यदि वे नम हो गए हों, आपस में चिपक गए हों या उन पर काले धब्बे अथवा फफूँद के अन्य चिह्न दिखें। पात्र गंदा हो तो उसे नौ भाग गरम पानी और एक भाग सिरके के घोल में 10 मिनट भिगोएँ, फिर ब्रश से अच्छी तरह रगड़कर साफ़ करें। उसे अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सूखने दें, फिर ताज़ा भोजन डालें। पात्र के नीचे बिखरे या गिरे बीज भी साफ़ करें, क्योंकि नम बीज में शीघ्र फफूँद लग सकती है और वह कृंतक-दोस्तोंं को आकर्षित कर सकता है। स्वच्छ दाना-पात्र आपके बगीचे के पक्षी-जन को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।











