विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचारों में, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रशांत द्वीपीय देशों को नई वित्तीय सहायता दी। नए अध्ययन नॉर्वे और जर्मनी के जलवायु परिवर्तन और भूकंपों के बीच संबंध उजागर करता है, यूके के कृत्रिम बुद्धिमत्ता-आधारित निद्रा-आँकड़े फ़्लू और कोविड-19 की पूर्व चेतावनी दे सकते हैं, वर्षा उद्यान शहरों में बाढ़ घटा सकते हैं, छात्र को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाली औलासी (वियतनामी) शिक्षिका को सम्मान मिला, स्विस वैज्ञानिकों ने फलियों से पशु-जन मांस जैसे उत्पाद बनाने का सरल तरीका खोजा, और अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में घायल अनाथ भालू-शावक स्वस्थ हो रहा है। शकरकंद! एक पौधा, दो उत्पाद—प्रकृति माता की कितनी समझदारी भरी सोच है। आज आपके लिए फ़सल उगाने का एक कुशल सुझाव है। यदि आप शकरकंद उगाते हैं, तो इसके पत्तों को नज़रअंदाज़ न करें। सामान्य आलू के विषैले पत्तों के विपरीत, शकरकंद के पत्ते खाने योग्य हैं और विश्व के कई भागों में पारंपरिक सब्ज़ी के रूप में खाए जाते हैं। इनमें विटामिन ए, सी और के के साथ लोहा, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इन कोमल पत्तियों का स्वाद हल्का और थोड़ा मीठा होता है और पकने पर ये पालक की तरह नरम और मुलायम हो जाती हैं। इन्हें तैयार करने के लिए पत्तियों को वहाँ से तोड़ें या काटें जहाँ डंठल कोमल हो, सामान्यतः पत्ती के साथ केवल लगभग 2–3 सेंटीमीटर या उससे कम डंठल रखें। पकाने पर ये शीघ्र नरम हो जाती हैं और इन्हें पालक की तरह ही बनाया जा सकता है। गर्म मौसम में शकरकंद उगाना आसान है, इसकी देखभाल भी अपेक्षाकृत कम करनी पड़ती है और इससे पत्तियों तथा कंदों की दोहरी उपयोगी उपज मिलती है। शकरकंद का रंग कोई भी हो, उसके पत्ते खाने योग्य होते हैं, लेकिन रतालू के बारे में ऐसा न मानें, क्योंकि उसकी कुछ किस्में विषैली हो सकती हैं।











